रिलायंस Jio का नया धमाका, ये मिलेगा Free

जल्द ही लॉन्च करेगी 999 रुपए का 4G फोन
इस फीचर फोन के साथ अनलिमिटेड वॉइस एंड वीडियो कॉलिंग फ्री दी जाएगी। साथ ही अनलिमिटेड SMS और हाई स्पीड 4G डाटा मिलेगा।
जियो ऐप मिलेंगी
ऐसी उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में Live TV, jiochat ऐप के साथ वीडियो ऑन डिमांड फीचर्स होंगे। मतलब इस सस्ते फोन पर यूजर्स उस सभी सेवाओं का मजा ले पाएंगे जो अभी महंगे 4G स्मार्टफोन पर लेते हैं।

गैजेट डेस्क। सस्ती 4G सर्विसेस लॉन्च करने के बाद रिलायंस जियो अब जल्दी नया धमाका करने जा रही है। जियो जल्दी ही 999 रुपए में 4G फोन लॉन्च करने जा रही है। ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह फोन स्मार्टफोन और टेलिकॉम मार्केट में तहलका मचा देगा। रिलायंस जियो ने LYF ब्रांड के 4G स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। इसकी शुरूआती कीमत 2990 रुपए है।999 से 1500 रुपए के बीच हो सकती है कीमत...

जियो वॉलेट भी मिलेगा
कंपनी इस फोन में डिजिटल वॉलेट जियो मनी को भी लेकर आएगी ताकि यूजर्स कैशलेस पेमेंट कर सकें। इसके साथ ही ऐसा कंपनी बैकिंग के लिए VoLTE HD voice calling सपोर्ट देगी।
एनालिस्ट की बात मानें तो इस 4G फीचर फोन की कीमत 999 रुपए से 1500 रुपए के लगभग हो सकती है। जियो सिम लॉन्च करके कंपनी ने 50 मिलियन कस्टमर्स का टारगेट पूर कर लिया है। अब कंपनी 30 मार्च 2017 तक 100 मिलियन का टारगेट पूरा करना चाहती है। इसलिए उम्मीद की जा रही है यह फोन जनवरी के महीने में लॉन्च कर दिया जाएगा। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।
No comments:
Post a Comment