कपिल के शो में सनी लियोनी ने कहा- मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं
सनी लियोनी हसबैंड डेनियल वेबर के साथ रविवार को 'द कपिल शर्मा शो' की गेस्ट बनीं। वे यहां अपने सॉन्ग 'लैला ओ लैला' को प्रमोट करने पहुंची थीं, जो शाहरुख खान स्टारर 'रईस' का हिस्सा है। शो में कपिल ने उनके साथ कई फनी मोमेंट शेयर किए। इस दौरान कपिल ने उनसे हिंदी के कुछ डायलॉग्स भी रिपीट कराए।...और सनी बोलीं, डेनियल मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं...
कपिल ने सनी को एक डायलॉग, 'रमेश...मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनने वाली हूं' दिया, जिसे उन्हें दोहराना था। सनी ने ऐसा ही किया। लेकिन उन्होंने डायलॉग में रमेश को डेनियल से रिप्लेस कर दिया। सनी ने कहा, "रमेश...नहीं डेनियल, मैं तुम्हारे बच्चे की मां बनना चाहती हूं।" इस दौरान डेनियल उनकी ओर देखने लगे तो उन्होंने कहा, "अभी नहीं, बाद में।"

कपिल शर्मा, सनी लियोनी अपने पति डेनियल वेबर के साथ -
No comments:
Post a Comment